गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू - सरस जनवाद

गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

Share

गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

गाजियाबाद, 20 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह 7:00 बजे से कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान शुरू हो गया। हालांकि शुरुआती दौर में मतदान काफी धीमा है।।उम्मीद है गले एक-दो घंटे में मतदान की रफ्तार कुछ बढ़ेगी। सभी पार्टी बूथ प्रभारी अन्य कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। सदर विधानसभा पर मतदाताओं की संख्या चार लाख 61हजार है।

यहां कुछ 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के संजीव शर्मा, सपा-कांग्रेस गठबंधन के सिंह राज जाटव, बहुजन समाज पार्टी के पीएन गर्ग, एआईएमआईएम के रवि गौतम और अंबेडकर समाज पार्टी के सतपाल चौधरी प्रमुख हैं।।

2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अतुल गर्ग यहां से जीते थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन पर दांव लगाया। उनके जीतने से यह सीट खाली हुई थी। मतदान केंद्रों के आसपास कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। कुल 119 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में महिला बूथ बनाया गया है। चौधरी छबिल दास पब्लिक स्कूल पटेलनगर में दिव्यांगों के लिए बूथ, गोल्डन पब्लिक स्कूल सेक्टर 11 प्रताप विहार में युवाओं के लिए बूथ बनाया गया है। इसके अलावा इंद्रापुरम पब्लिक स्कूल डूंडाहैडा में मॉडल बूथ बनाया गया है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।