प्रधानमंत्री ने मिलकर दी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई - सरस जनवाद

प्रधानमंत्री ने मिलकर दी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई

Share

प्रधानमंत्री ने मिलकर दी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 8 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें दीं।

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के बाद दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देर शाम आडवाणी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। लगभग आधा घंटा तक उनकी और आडवाणी की मुलाकात हुई।

प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट से तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा कि आडवाणी जी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी 97 वर्ष के हो गए हैं। हाल ही में भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा था।

—————