क्रेन में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
हरिद्वार, 07 नवंबर (हि.स.)। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित राजा बिस्कुट चौक के पास एक क्रेन में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दरअसल, राजा बिस्कुट चौक के पास क्रेन एचआर 04 एलओ 384 में आग लगने की दमकल विभाग को सूचना मिली और तत्काल दो फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची ताे देखा कि एक हाईड्रालिक क्रेन पूरी तरह से आग की लपटों से घिरी हुई थी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया, किंतु क्रेन में ल्युब्रिकेंट होने के कारण तत्काल फोम डालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हवा तेज होने के कारण आग तेजी से इधर-उधर फैलने लगी। आग को दोनों तरफ से फोम की सहायता से समय रहते काबू किया गया। आग के कारण क्रेन काफी जल गई। हालांकि अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।