रामगढ़ में पहले दाे घंटे में 15.87 प्रतिशत हुआ मतदान - सरस जनवाद

रामगढ़ में पहले दाे घंटे में 15.87 प्रतिशत हुआ मतदान

Share

रामगढ़ में पहले दाे घंटे में 15.87 प्रतिशत हुआ मतदान

रामगढ़, 20 नवंबर (हि.स.)। रामगढ़ विधानसभा के पहले दाे घंटे में ही मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया है। प्रात: 9:00 बजे तक 15.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। जिस तरह पहले दाे घंटे में यह रुझान आया है, उससे ऐसा लग रहा है कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान का व्यापक असर हो रहा है। साथ ही लोग घर से निकलकर सबसे पहले अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं।

डीसी चंदन कुमार ने बताया कि यह आंकड़ा बेहद उत्साहवर्धक है। रामगढ़ विधानसभा की जनता काफी जागरुक है और ऐसा लग रहा है कि इस बार लोकतंत्र के इस उत्सव में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

—————