अवैध खनन में लिप्त जेसीबी सहित 5 वाहन सीज

Share

हरिद्वार, 26 फ़रवरी (हि.स.)। धर्मनगरी में अवैध खनन का कारोबार खूब फल फूल रहा है। जिले का कोई ऐसा नदी किनारा शायद छूटा हो जहां खनन का ये खेल ना खेला जा रहा हो। सोमवार को पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने पथरी क्षेत्र में अवैध खनन से भरे एक जेसीबी सहित 5 वाहनों को सीज कर दिया।

पथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर कुंडी के पास अवैध खनन होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से एक जेसीबी तीन ट्रैक्टर ट्राली व एक डंफर को पकड़ा, जिनमें खनन सामग्री लदी हुई थी। विभाग ने जेसीबी सहित सभी वाहनों को सीज कर दिया है।