सर्दी के चलते शुक्रवार को भी रहेगी कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी - सरस जनवाद

सर्दी के चलते शुक्रवार को भी रहेगी कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी

Share

हरिद्वार,18 जनवरी (हि.स.)। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जनपद के समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र शुक्रवार को भी बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी की ओर से बढ़ते कोहरे और ठंड को देखते हुए इसके आदेश दिए गए हैं। ठंड के चलते 16 जनवरी को जिलाधिकारी ने अवकाश घोषित कर दिया था। 17 जनवरी को सरकारी छुट्टी होने से 18 जनवरी से स्कूल खुलने की उम्मीद थी, लेकिन बुधवार शाम जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को गुरुवार को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए। आज पुनः जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र शुक्रवार 19 जनवरी को भी बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।