छतरपुर: आरक्षक ने बचाई मासूम बच्ची की जान - सरस जनवाद

छतरपुर: आरक्षक ने बचाई मासूम बच्ची की जान

Share

छतरपुर, 29 जनवरी (हि.स.)। पुलिस के जवान देश की सेवा के साथ साथ मानव सेवा में भी अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने में पीछे नहीं है। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी देते हुए बताया की 20 दिन की मासूम बच्ची क्रांति को रक्त की कमी थी। बच्ची का रेयर ब्लड एबी निगेटिव होने के कारण कहीं से ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। उक्त ग्रुप ब्लड बैंक में भी उपलब्ध नहीं था। ब्लड न मिलने की स्थिति में डॉक्टर ने बच्ची को रिफर के लिए बोल दिया था। बच्ची के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर थी।

यह जानकारी डेंटल स्पेशलिस्ट डा सुप्रिया गुप्ता द्वारा आपाजी ब्लड ग्रुप को दी गई और मदद की अपील की गई, तब ग्रुप के अथक प्रयास से एसपी ऑफिस की स्थापना शाखा में पदस्थ आरक्षक दुष्यंत प्रताप सिंह सोलंकी ने आगे आकर रक्तदान किया और बच्ची की सांसों को सुरक्षित कर दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रक्तदान सभी को करना चाहिए जिससे किसी की जान बच सके। इंसान का दूसरे इंसान के लिए काम आना ही मानवीय कर्तव्य है। आपाजी ब्लड ग्रुप सभी से रक्तदान में सहयोग की अपील करता है।