पूर्णानंद घाट पर अक्षत कलश का स्वागत

Share

ऋषिकेश, 15 दिसम्बर (हि.स.)। गंगा आरती ट्रस्ट के तत्वाधान में गंग सबलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती के मौके पर पूर्णानंद घाट पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर अयोध्या से लाए गए अक्षत कलश का स्वागत किया।

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में रामलला की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को पूर्णानंद घाट में महाउत्सव के रूप में मनाने के तहत अक्षत कलश (पीले चावल) हरिद्वार से पूर्णानंद घाट पहुंचा। यहां विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद अक्षत कलश को सिर पर रखकर गंगा घाट पर परिक्रमा निकाली गई। अक्षत कलश का गंगा घाट पर पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीराम की जयघोष के साथ स्वागत किया गया।