उपराष्ट्रपति के हरिद्वार दौरे को लेकर किया निरीक्षण

Share

हरिद्वार, 15 दिसम्बर (हि.स.)। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगामी 23 दिसम्बर को प्रस्तावित जनपद हरिद्वार भ्रमण के मद्देनजर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, स्वामी भूमानन्द हास्पिटल तथा उप राष्ट्रपति के भ्रमण रूट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द रखने के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह, एसपी ट्रैफिक ए गणपति, कुलपति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रो सोमदेव सतांशु, सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुऑंठा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसडीएम अजय बीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनीष दत्त, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।