हरिद्वार, 15 दिसंबर (हि.स.)। रुड़की स्थित मोहनपुरा में शुक्रवार की अल सुबह टायर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से हजारों रुपये के टायर जलकर राख हो गए। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शुक्रवार अल सुबह दिल्ली रोड मोहनपुरा में खोखा स्वामी सली पुत्र अब्दुल हक निवासी मोहम्मदपुर थाना मंगलौर की दुकान में भयंकर आग लगने की दमकल टीम को सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर मोहनपुरा स्थित सड़क किनारे रखे टायरों में भयंकर आग लगी थी। दमकल की टीम ने आग को बुझाना शुरू किया। कुछ देर की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से दुकान में रखे काफी सारे टायर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।