केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर

Share

भोपाल, 9 नवंबर (हि.स.)। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज (गुरुवार को) मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगी। वे यहां पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दोपहर 12.45 बजे नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर विधानसभा के बाबई में जनसभा करेंगी। वे दोपहर 2.00 बजे इटारसी में जनसभा, दोपहर 3.30 बजे हरदा विधानसभा के खिरकिया में जनसभा करेंगी। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शाम 6.30 बजे भोपाल जिले के नरेला विधानसभा के चांदबड़ में जनसभा को संबोधित करेंगी।