केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण आज भोपाल में

Share

भोपाल, 9 नवंबर (हि.स.)। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण आज (गुरुवार को) मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगी। वे यहां भोपाल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतामरण दोपहर 12 बजे भोपाल में पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे दोपहर 1.00 बजे नरेला विधानसभा में महिला सम्मेलन होंगी, जबकि दोपहर 3.00 बजे भोपाल के होटल ताज में आर्थिक मामलों के प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी। केन्द्रीय वित्त मंत्री शाम 4.00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में महिला उद्यमियों से चर्चा करेंगी। इसके बाद वे शाम 5.30 बजे गोविन्दपुरा विधानसभा और शाम 6.30 बजे हुजूर विधानसभा में महिला सम्मेलन में भाग लेंगी।