मप्र विस चुनाव: भाजपा प्रत्याशी रघुराज कंषाना कर रहे धुआंधार प्रचार

Share

04HREG130 मप्र विस चुनाव: भाजपा प्रत्याशी रघुराज कंषाना कर रहे धुआंधार प्रचार

मुरैना, 4 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित जनहितैषी, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये आमजन से 17 नवम्बर मतदान दिवस को कमल के फूल के निशान के सामने का वटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह कंषाना को विजय बनाने की अपील की गई। भाजपा द्वारा शनिवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 42 में सघन जनसम्पर्क किया गया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह कंषाना का गली-गली में वार्डवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुये फूल-माला पहनाक, साफा बांधकर, तिलक किया। कंषाना ने वार्डवासियों से अपनी विजय का आशीर्वाद भी लिया।

भाजपा का यह जनसम्पर्क अभियान प्रजापति धर्मशाला से आरंभ हुआ। इस दौरान आमजन को सम्बोधित करते हुये प्रत्याशी रघुराज कंषाना ने कहा कि मुरैना विधानसभा में निवासरत आमजन को क्षेत्र के विकास के लिये केन्द्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार को विजयी बनाना हैं, जिससे क्षेत्र विकास की दिशा में नये आयाम लिखे।