जबलपुर : कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा की जनचौपाल में जाने वाली महिलाओं से अभद्रता का आरोप

Share

जबलपुर, 9 नवंबर (हि.स.)। जबलपुर हाथीताल रेलवे क्रोसिंग के पास भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह द्वारा जनचौपाल का आयोजन किया गया था। चौपाल खत्म होने के बाद राकेश सिंह जैसे ही कार्यक्रम से गए वहां सिंगल टोला लक्ष्मी कॉलोनी में रहने वाली महिलाएं भी कार्यक्रम स्थल पहुँच रही थी, जिन्हें पश्चिम क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोककर टोका टाकी की, साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी को लेकर अभद्र भाषा बोली गयी। इस घटना की सुचना महिलाओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को देने के बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने सामने आ गये!।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खदेडे जाने पर विवाद बढ़ गया। उसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी तरुण भनोत के छोटे भाई गौरव भनोत भी पहुँचे और भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह भी पहुँच गए । पुलिस को सुचना होने पर बल पहुँचा और महिलाओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब से चुनाव चल रहे है तभी से हमे डराया धमकाया जाता है और भाजपा का काम नही करने दिया जाता। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।