कांग्रेस नेता जावेद खान आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

Share

16HREG237 कांग्रेस नेता जावेद खान आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

भोपाल, 16 मई (हि.स.)। भोपाल में कांग्रेस नेता जावेद खान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल की मौजूदगी में मंगलवार को जावेद पार्टी में शामिल हुए। जावेद खान के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की।

भोपाल में जावेद खान लंबे वक्त से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। उनके पिता वकील खान भी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह के साथ वकील खान ने पार्टी के लिए काम किया। जावेद खान के आप में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जावेद खान के आने से भोपाल में ही नहीं मध्य प्रदेश में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी। रानी अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और काम काज से खुश होकर लोग आप में शामिल हो रहे हैं। ईमानदार सोच और विकास की राजनीति करने वालों का पार्टी में स्वागत है।