नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत का मंत्रिमंडल विस्तार

Share

20HINT11 नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत का मंत्रिमंडल विस्तार

काठमांडू, 20 मई (हि.स.)। नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। सुदूर पश्चिम प्रांत के प्रमुख से आज तीन मंत्रियों और एक राज्य मंत्री ने शपथ ली।

इन मंत्रियों में नेपाली कांग्रेस के एक और सीपीएन-एकीकृत माओवादी केंद्र के दो मंत्री और एक राज्य मंत्री शामिल हैं।

मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह सीपीएन-यूएमसी के हैं। उन्हें तीन महीने पहले मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।

नेपाल में केंद्र सरकार में सत्ता संतुलन में बदलाव के बाद प्रांतों में भी बदलाव आया है। 7 प्रांतों में से केवल कोशी प्रांत में सीपीएन-यूएमएल के नेतृत्व वाली सरकार है। शेष 6 प्रांतों में सरकार का नेतृत्व सत्तारूढ़ गठबंधन की पार्टी करती है।