नेपाल में बागमती प्रांत की जमरकटेल मंत्रिमंडल का विस्तार

Share

21HINT11 नेपाल में बागमती प्रांत की जमरकटेल मंत्रिमंडल का विस्तार

काठमांडू, 21 मई (हि.स.)। नेपाल के बागमती प्रांत में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। मुख्यमंत्री शालिक्रम जमरकटेल ने छह नए मंत्री नियुक्त किए हैं। नए मंत्रियों ने रविवार को शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त मंत्रियों में चार नेपाली कांग्रेस से और दो सीपीएन (यूएस) से हैं। अब बागमती के मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या 12 हो गई हैं। मुख्यमंत्री जमरकटेल सीपीएन (एमसी) से संबंधित हैं।

नेपाल में केंद्र में सत्ता संतुलन में बदलाव के बाद प्रांतों में भी बदलाव आया है। अब, सात प्रांतों में से केवल कोशी में सीपीएन (यूएमएल) के नेतृत्व वाली सरकार है।