योगी सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों को होती है जेल: धर्मवीर प्रजापति

Share

26HREG420 योगी सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों को होती है जेल: धर्मवीर प्रजापति

-कारागार मंत्री ने जेल में बंदियों से किया संवाद

-सांसद ने किया जेल मंत्री का स्वागत

चित्रकूट, 26 मार्च (हि.स.)। बीते दस फरवरी को निखत अंसारी और अब्बास अंसारी के मिलन कांड मामले में पहली बार कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति जिले के दौरे पर आये। उन्होंने कामतानाथ में दर्शन पूजन के बाद परिक्रमा लगाई। वह शहर के डाक बंगले में रात्रि विश्राम के बाद चित्रकूट जिला जेल रगौली का निरीक्षण किया। कैदियों के साथ जेल के अंदर संवाद किया। इससे पूर्व जनपद आगमन पर बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने कारागार मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

रविवार को कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पत्रकारों से कहा कि जिला जेल कांड के बाद उनके मन में आया कि चित्रकूट जेल का दौरा कर वहां बंद कैदियों से संवाद करें। जेल की स्थिति व व्यवस्था देखें। जेल में बंद बंदियों के साथ लगातार संवाद जारी है। अभी तक वह 56 जिलों का दौरा कर जेल का निरीक्षण कर चुके है। 45 जेलों में कैदियों से संवाद किया है। जेल में बंद कैदियों से संवाद के बाद कैदियों की मनोदशा में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रेरणा ली है और छह साल के कार्यकाल में कभी छुट्टी नहीं ली। उन्हीं की प्रेरणा से निरंतर सक्रिय रहकर उनका सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक साल के कार्यकाल में देखा कि कोई वाद-विवाद नहीं हुआ। बंदियों और जेल कर्मियों के साथ भी कोई वाद-विवाद नहीं हुआ। अच्छे ढंग से बंदी रह रहे हैं। जेल में बंद बंदी नवरात्रि के समय रामायण का पाठ कर रहे हैं। हनुमान चालीसा सुंदर कांड का पाठ कर रहे हैं। खुद बंदियों के साथ हवन भी किया। सकारात्मक सोच बनी है। बंदियों में 40 साल के युवा व 80 साल के लोग जेल में हैं। उनके जेल में बंद होने पर परिवार की स्थिति को बंदियों ने संवाद में बताया कि वह संकल्प लेते हैं कि जेल से छूटने के बाद कोई अपराध नहीं करेंगे।

निखत और अब्बास अंसारी के जेल के अंदर मिलन कांड के भंडाफोड़ मामले में उन्होंने कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो सरकार चली है, उसमें बहुत बदलाव हुए हैं। अब अधिकारी निलम्बित नहीं, सीधे जेल जाते हैं। हमारी सरकार में सख्त कार्रवाई होती है।