उज्जैन: शिव-पार्वती की बारात निकली,शाम को हुआ रिसेप्शन

Share

03HREG472 उज्जैन: शिव-पार्वती की बारात निकली,शाम को हुआ रिसेप्शन

उज्जैन, 3 मार्च (हि.स.)।शहर में हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व के बाद महाप्रदोष के दिन शिव-पार्वती विवाह के परिप्रेक्ष्य में बारात निकलती है और विसर्जन स्थल पर रिसेप्शन होता है। शुक्रवार दोपहर बाद बारात निकली और शाम को रिसेप्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रिसेप्शन में 56 भोग का भण्डारा किया गया,जिसमें शहरवासी आमंत्रित थे। इसके लिए बकायदा आमंत्रण पत्र भी छपवाया गया था।

यह आयोजन महाकाल भक्त मण्डल एवं महाकालेश्वर शयन आरती भक्त मण्डल द्वारा किया जाता है। इस वर्ष भी दोनों संस्थाओं ने संयुक्त रूप से यह आयोजन किया। एक अनुमान के अनुसार करीब 20 से 30 हजार लोगों का भोजन सम्पन्न हुआ, जो अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है।

आयोजक महेंद्र कटियार,हरिश पाटीदार,चंद्रशेखर वशिष्ठ, राजेश अग्रवाल, आशीष यादव,दिनेश पुजारी आदि के अनुसार भक्तों की इच्छा से सालों पहले यह आयोजन प्रारंभ किया था। आज भी भगवान महाकाल की इच्छा से सम्पन्न हो रहा है।

पकवान और मात्रा,जो बनाई गई है-

नुक्ती : 15 क्विंटल

खोपरा पाक : 08 क्विंटल

रसगुल्ले : 07 क्विंटल

पूड़ी: 25 क्विंटल

सब्जी : 35 क्विंटल

नमकीन : 08 क्विंटल

पुलाव : 03 क्विंटल

हलवा : 04 क्विंटल

इनके अलावा-तुअर की दाल,बेसन के भजिये,आलू बड़े,लस्सी, आइस्क्रीम,पान आदि भी उपलब्ध थे। भक्तों द्वारा लाई गई सामग्री भी परोसी गई।