दुष्यंत कुमार ने नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Share

18HREG89 दुष्यंत कुमार ने नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून, 18 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय तीन दिवसीय प्रवास के एक दिन बाद भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों व मोर्चा अध्यक्षों के साथ पहली बैठक ली।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अध्यक्षीय उद्बोधन के माध्यम से सभी युवा पदाधिकारियों को संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने अपना मार्गदर्शन दिया। प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। संचालन राजेंद्र बिष्ट ने किया।