– मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर हुआ खुलासा
– शाहपुर पुलिस ने चुन्नीपुर मोड के पास से आरोपितों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर, 15 जून (हि.स.)। शाहपुर पुलिस ने चुन्नीपुर मोड के पास से बुधवार को करीब पौने 11 बजे वाहन चोरी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से दो ऑटो भी बरामद किया है। मंगलवार को दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश कर दिया।
उनकी पहचान मनीष चौहान पुत्र राजेश चौहान निवासी भिटीरावत थाना सहजनवा, समीम पुत्र गुलाम हुसैन निवासी तुरा बाजार थाना पिपराइच तथा विकास सिंह पुत्र स्व. रवि प्रताप सिंह निवासी भूपगढ़ थाना गोला के रूप में हुई है। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम पौने पांच बजे ऑटो चोरी के मामले में शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज किया था। शाहपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपित को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो ऑटो को बरामद किया है।