जन सुविधा शिविर में 174 लोगों ने विभिन्न योजनाओं के भरे फार्म

Share

फिरोजाबाद, 15 जून (हि.स.)। सुगरा बेगम कन्या इण्टर कालेज हाजीपुरा, निकट बाबू जी की बगिया के प्रांगण में बुधवार को जन सुविधा शिविर का आयोजन किया गया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 प्रज्ञा शंकर ने बताया कि शिविर में कल्याण सैक्टर की सभी योजनाओं, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, पूर्ति विभाग, डूडा विभाग द्वारा अपने विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थियों को आच्छादित किया गया। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा से किन्हीं कारणों से वंचित हो रहे छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया गया।

उन्होंने बताया कि जन-सुविधा शिविर का उद्देश्य छूटे हुये पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं में चिन्हित किया जाना था। आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। शिविर में आये हुये व्यक्तियों को सम्बन्धित विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुये 174 व्यक्तियों के विभिन्न योजनाओं में आवेदन पत्र भरवाये गये।

शिविर में जितेन्द्र कुमार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, के0एम0 सिंह जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सहायक उपायुक्त उद्योग फिरोजाबाद एवं सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहें।