हमीरपुर, 06 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी के आदेश पर ओवर स्टाक की संभावना के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशाधन, जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर कस्बे के आधा दर्जन ऑयल मिलों में छापा मारकर स्टाक आदि चेक किया। लेकिन टीम को किसी भी मिल से कुछ ज्यादा खास हाथ नहीं लगा।
जिला अभिहीत अधिकारी रामअवतार यादव, जिला विपणन अधिकारी बृजेश कुमार यादव, पूर्ति निरीक्षक गिरजाशंकर की टीम ने सोमवार को सुमेरपुर कस्बे के बजरंग आयल मिल, अशोक कुमार, शिव ट्रेडर्स, रामअवतार शिवहरे आदि की मिलों में छापा मारा। लेकिन टीम को किसी भी मिल में कुछ खास हाथ नहीं लग सका।
टीम ने बताया कि बजरंग आयल मिल में 280 लीटर तथा रामअवतार शिवहरे के यहां 100 लीटर सरसों तेल रखा पाया गया। अन्य जगहों पर कुछ नहीं मिला। एक पखवारे के भीतर दोबारा ऑयल मिलो में छापामारी होने से कस्बे के मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है।