सृजन ने बांटा एक सैकड़ा छात्रों को राशन

Share

हमीरपुर, 17 जून (हि.स.)। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के क्षेत्र में काम करने वाली सामाजिक संस्था सृजन एक सोच द्वारा विकासखंड गोहांड के लींगा गांव में एक सैकड़ा छात्र-छात्राओं को सरकारी विद्यालय में राशन किटों का वितरण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने संस्था के वालिंटियर्स के साथ छात्र-छात्राओं को जोमैटो फीडिंग इंडिया की तरफ से भेजी गईं राशन किट वितरित की। राशन पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्था द्वारा क्षेत्र के तमाम गांवों में शिक्षा स्वास्थ्य के लिए तमाम कार्य किये जा रहे हैं। जो प्रशंसनीय है। संस्था द्वारा जो राशन वितरण का काम लगातार क्षेत्र में किया जा रहा है जिससे बच्चों में स्कूल आने की ललक बढ़ेगी। कहा, संस्था द्वारा जो काम किया जा रहा है वो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे संस्था के लोगों के साथ मिलकर गांव में शिक्षा को लेकर तमाम काम सम्पन्न कराएंगे।

संस्था के महेंद्र कुमार ने कहा कि आने वाले समय में उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र के पांच हजार छात्र-छात्राओं को राशन मुहैया करायें। इस दौरान पत्रकार कर्मेन्द्र त्रिपाठी, आदित्य, शालिनी तिवारी, नैंसी सक्सेना, आकाश, राजा, निर्मल, अजय, मनीष कुमार , बसन्त आदि मौजूद रहे।