कानपुर, 16 जून (हि.स.)। जिला टेबल टेनिस में गुरुवार को खेले गये मैच शनाया ने अंडर 11 में आन्या गुप्ता को हराकर चैम्पियन बनी। इसी तरह अंडर 13 में केनिशा ने इनिका को 11-05 ,11-6 ,11-5 से हराकर जीत दर्ज की।
कानपुर टेबल टेनिस संघ के तत्वाधान में एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल आजाद नगर कानपुर के सहयोग से गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल आजार नगर में तीन दिवसीय जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कानपुर टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय संयोजक-पूर्वी उत्तर प्रदेश क्रीड़ा भारती संजीव पाठक, अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी गीता टण्डन कपूर तथा प्रधानाचार्या दिल्ली पब्लिक स्कूल आजाद पुनीता कपूर द्वारा किया गया।
अंडर 11 बालिका वर्ग में शनाया भाटिया ने आन्या गुप्ता को एक रोमांचक मुकाबले में 11-3, 10-12, 8-11, 11-6,11-8 से हराकर अंडर 11 का खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में (अंडर 13) में केनिशा जायसवाल ने इनिका सेठी को 11-05 ,11-6 ,11-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर 50 दिन बालिका वर्ग में सुविज्ञा कुशवाहा, अमीषा गुप्ता, अबाना लायल और अरुणवी मिश्रा ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
शुक्रवार को बालक अंडर 11, अंडर 13, अंडर 15, 17 व 19 एवं पुरुष व महिला वर्ग के बाकी मैच प्रारंभ होंगे। इस दौरान आशीष कपूर, अजय मेहरोत्रा, संजय टंडन, अरुण दुबे, सुनील सिंह, संजय पाल, रवि टंडन, अविनाश यादव आदि मौजूद रहें।