मथुरा : स्ट्राइक वन कोर के जवानों ने किया योग

Share

– योग जीवन में शारीरिक और मानसिक संतुलन दोनों के लिए आवश्यक है : लेफ्टिनेंट जनरल

– स्ट्राइक वन कोर तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में सैन्य अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों ने किया योगाभ्यास

मथुरा, 21 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार स्ट्राइक वन कोर के जवानों ने बड़ी संख्या में मथुरा छावनी के व परिसर के ट्रेनिंग पार्क में योग किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कहा कि योग जीवन में शारीरिक और मानसिक संतुलन दोनों के लिए आवश्यक है, क्योंकि यह मन और शरीर की ताकत और लचीलेपन दोनों में सुधार करता है।

सैन्य अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों के लिए 19 जून से 21 जून तक विभिन्न स्थानों पर तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस योग सत्र में मथुरा सैन्य स्टेशन के अधिकारीयों और समस्त परिवारों के साथदृसाथ भूतपूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, मथुरा के ट्रेनिंग ग्राउंड में योग के लिए मौजूद रहे।

लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कहा ”सशस्त्र बल उर्जा के तीन रूपों यानी ‘भूमि, समुद्र और आकाश ‘ को मिलाकर एक अनोखे तरीके से योग कर रहें हैं और इस प्रयास में हमारे जवान रेगिस्तान, बर्फीली चोटियों, गंगा और यमुना के तटों पर अनोखे तरीके से योग दिवस मना रहा है।