कांग्रेस अध्यक्ष ने की सड़क हादसे में घायलों की मुख्यमंत्री से उपचार की मांग

Share

देहरादून, 08 मई (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए घायलों के समुचित उपचार की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने जनपद चमोली के थराली में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए पहाड़ों में हादसों को रोकने के उपाय करनी चाहिए। उन्होंने मृतकों की आत्म शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में पूरा कांग्रेस परिजनों के साथ खड़ी है।