डीपीएस दौलतपुर के छात्रों ने मां के प्रति व्यक्त की भावनाएं

Share

हरिद्वार, 08 मई (हि.स.)। ईश्वर का दूसरा नाम ही मां है और वह बच्चे की पहली गुरु भी होती है। आज के स्वार्थ भरे दौर में सब कुछ बदलना संभव है, लेकिन मां का प्यार नहीं बदलता। मां के प्रति इसी तरह की भावनाओं को डीपीएस दौलतपुर के छात्रों ने रविवार को मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित गतिविधि के जरिये साझा किया।

रविवार को मदर्स डे पर डीपीएस दौलतपुर के छात्रों के लिए ऑनलाइन गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मां के प्रति अपनी भावनाओं को अनेक तरह से व्यक्त किया। बच्चों ने मां विषय पर आधारित वीडियो बनाकर साझा किए। इसके अलावा चित्रों के जरिये किसी ने मां को ईश्वर के अधिक महान बताया तो किसी ने प्रेम का सागर बताकर मां के प्रति अपना सम्मान जताया। इस अवसर पर बच्चों ने मां के लिए सुंदर कार्ड भी बनाये। छात्रों ने अपनी मां के लिए कविता एवं प्यार भरे खत लिखकर आभार जताया। धन्यवाद पत्रों के जरिये मां के गुणगान ने सभी को भावुक बना दिया।

स्कूल के प्रो वाइस चेयरमैन विकास गोयल तथा प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने सभी को शुभकामना संदेश भेजकर माता-पिता के सम्मान करने की बात कही। अपने संदेश में प्रधानाचार्य में लिखा कि मां को धन्यवाद देने के किये शब्द भी अपर्याप्त हैं।