कानपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। गैंजेस क्लब में आज स्वीमिंग पूल के नये सत्र का विधिवत शुभारम्भ किया गया। गैंजेस क्लब के चेयरमैन विजय कपूर ने स्वीमिंग पूल के नये सत्र का शुभारम्भ पूजन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया। जिसमें गैंजेस क्लब के सदस्य एवं उनके पारिवारीजन भी शामिल रहें।
पूजा संपन्न कर विजय कपूर ने सभी का स्वागत किया और कहा कि दो साल के करोना काल में सब लोगों ने बहुत सी परेशानियां झेली हैं। जिसमें लोगों का आर्थिक और शारी्रिक नुकसान हुआ है। बताया कि गैंगेस क्लब का पूल शहर का सर्वोत्तम पूल है। क्लब का यह स्वीमिंग पूल आधुनिक सज्जा से परिपूर्ण है। इसके साथ ही विजय कपूर ने स्वीमिंग के महत्व को भी लोगों को बताया की यह स्यवीमिंग स्वास्थ के लिए कितनी लाभकारी है।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रीतम मल्होत्रा, अरूण वाधवा, नवीनमल्होत्रा, अनूप जैन, कार्तिक कपूर सदस्य प्रबन्ध समिति के अतिरिक्त प्रेम राज, गुलशन कपूर, प्रमोद यादव, अंकुश खन्ना, वीरेंदर अग्निहोत्री, महेश मखीजा, टीटू भईया, अमरजीत सिंह एवं मोहित अवस्थी आदि उपस्थित रहें।