सामाजिक सुरक्षा सेक्टर के आठ विभागों की कार्ययोजना पर मुख्यमंत्री के निर्देश

Share

गोपेश्वर, 18 अप्रैल (हि.स.)। आजादी के अमृत महोत्सव पर आयुष्मान भारत के चार साल पूरे होने पर पुलिस मैदान गोपेश्वर में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 410 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया।

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुरान ने कहा कि आयुष्मान भारत के चार वर्ष पूरे होने पर स्वास्थ्य मंत्रालय के तत्वाधान में ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार के साथ आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से कई स्वास्थ्य से संबंधित योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ जनता को लेना चाहिए। पिछले दो साल पूरे विश्व के लिए काफी चुनौतियां रही। इस संदर्भ में ये स्वास्थ्य शिविर काफी उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी कुडियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य मेला योजना चलाई है जो पूरे भारतवर्ष में चलाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सबसे पहले स्वास्थ्य कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा एक यूनिक आईडी बनाना है, जिसमें मरीज की सारी स्वास्थ्य से जुड़ी सारी जानकारी रहेगी