भोपाल, 02 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ शनिवार को भारतीय नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में गुड़ी स्थापित की। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की है।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि ” गुढीपाडव्याच्या आणि नववर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा। नववर्ष एवं गुडीपड़वा पर्व पर निवास में गुड़ी स्थापित कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि, कल्याण की कामना की। प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, नागरिकों का कल्याण हो, यही प्रार्थना है।”
गौरतलब है कि गुड़ी शुभ प्रतीक और विजय पताका के रूप में होती है। गुड़ी पड़वा के दिन घर के द्वार पर गुड़ी स्थापित करने की परंपरा है। महाराष्ट्र में इसका अधिक प्रचलन है। भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में गुड़ी पड़वा से शुभ कार्यों का आरंभ होता है।