मंदसौर : बाइक से कर रहे थे अफीम की तस्करी, तीन आरोपित गिरफ्तार

Share

3 आरोपियों सहित 1 बाइक जब्त, 1.60 लाख आंकी जा रही जब्त अफीम की कीमत

मंदसौर, 14 मार्च (हि.स.)। मंदसौर की दलोदा थाना पुलिस ने एक किलो 600 ग्राम अफीम के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दलोदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने बताया की पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की तस्करी के रास्ते गुलियाना फंटे पर अफीम की डिलेवरी होने वाली है। मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर पुलिस ने धुंधडका-धमनार रोड पर नाकाबंदी कर तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम अफीम जब्त की है। आरोपितों की पहचान कन्हैयालाल मालवीय (22) और विक्रम सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया की अफीम मांगु सिंह से लेकर आए थे। महेन्द्र राठौड (28) को देने जा रहे थे। पुलिस ने अफीम की डिलेवरी लेने वाले आरोपी महेन्द्र सिंह राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से एक बाइक और अफीम जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं अफीम मुहैया कराने वाले आरोपित मांगु सिंह की तलाश की जा रही है। जब्त अफीम की 1 लाख 60 हजार आंकी गई है। सोमवार को पुलिस आरोपितों को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड की मांग करेगी।