झाबुआ: मुख्यमंत्री चौहान आज भगोरिया उत्सव में होंगे शामिल

Share

झाबुआ, 15 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (मंगलवार को) झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां थांदला में आयोजित भगोरिया उत्सव में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 1.45 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट इंदौर पहुंचेंगे और यहां से हेलीकाप्टर द्वारा अपरान्ह 3 बजे थांदला पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री चौहान आदिवासियों के लोक पर्व भगोरिया उत्सव में शामिल होंगे। करीब एक घंटे यहां आदिवासियों के साथ भगोरिया हाट में शिरकत करने के बाद वापस इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे।