शाहजहांपुर के विद्यार्थियों ने किया डीएसबी परिसर का शैक्षणिक भ्रमण - सरस जनवाद

शाहजहांपुर के विद्यार्थियों ने किया डीएसबी परिसर का शैक्षणिक भ्रमण

Share

नैनीताल, 30 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एमएससी प्रथम वर्ष वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने बुधवार को डीएसबी परिसर नैनीताल के वनस्पति विज्ञान विभाग का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों को विभागाध्यक्ष प्रो. एसएस बर्गली ने विभाग के शोध कार्यों की जानकारी दी तथा शोध से बेहतर कार्य करने को प्रेरित किया।

प्रो. ललित तिवारी ने विद्यार्थियों को हिमालय क्षेत्र में औषधीय पौधों की जानकारी दी और बताया कि विभाग वनस्पतियों के हरबेरियम के प्रति लगातार क्रियाशील रहा है। इसके अलावा डॉ. अनिल बिष्ट ने जैव प्रौद्योगिकी की तथा कपिल खुल्बे ने सूक्ष्मजीव तथा विभिन्न पौधों से विद्यार्थियों को परिचित कराया। गीतांजलि उपाध्याय, वसुंधरा लोधियाल, अंजलि कोरंगा, प्रीति डोभाल आदि विभागीय शोधार्थियों ने विभिन्न लैबों का भ्रमण करवाया। इस दौरान जगदीश पपनै, एमसी जोशी, संतोष, गोपाल बिष्ट, वीरेंद्र, राजेंद्र अधिकारी सहित शाहजहांपुर महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा शिक्षक मौजूद रहे।