मप्र : मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में लगाए कदम्ब और केसिया के पौधे

Share

– वक्त की आवाज सेवा समिति के सदस्यों ने भी किया पौध-रोपण

भोपाल, 15 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में कदम्ब और केसिया का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ वक्त की आवाज सेवा समिति के सदस्यों प्राकृत जैन, आष्टी शरणागत, अनुराधा जैन और दिव्या पाटले ने भी पौध-रोपण किया।

बता दें कि पर्यावरण-संरक्षण और सामाजिक उत्थान के लिए कृत संकल्पित समिति द्वारा लगभग 200 पौधे लगाए है और पर्यावरण-संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता के निरंतर प्रयास और प्रेरित किया जा रहा है। समिति के माध्यम से रक्तदान, समय-समय पर गरीब एवं असहाय लोगों, बच्चों को नाश्ता-भोजन और जरूरतमंदों को कपड़े, कंबल आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने समिति को उनके पुनीत कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि कदम्ब, आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फूलों का विशेष महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में कदम्ब के सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है। केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।