उत्तराखंड में छह आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

Share

देहरादून: उत्तराखंड शासन की ओर से शनिवार को छह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है।

शासन की ओर से जारी स्थानांतरण में आईएएस अमित नेगी से सचिव चिकित्सा शिक्षा हटाकर औद्योगिक विकास और सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। राधिका झा से सचिव विद्यालयी शिक्षा, औद्योगिक विकास और सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग को बदल दिया गया है। अब उनके पास आयुक्त नई दिल्ली की जिम्मेदारी है।

बीवीआरसी पुरुषोत्तम से सचिव तकनीकी शिक्षा से अवमुक्त कर उन्हें सचिव विद्यालयी शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली हे। दीपेंद्र कुमार चौधरी को वर्तमान दायित्व के साथ सचिव (प्रभारी) तकनीकी शिक्षा बनाए गए हैं। दिलीप जावलकर को सचिव सूचना से अवमुक्त किया गया है। पंकज कुमार पांडेय को वर्तमान के साथ सचिव सूचना दायित्व मिला है।