देहरादून: सतपाल महाराज ने विकास योजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास किया

Share

देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में 19 लाख 70 हजार रुपये की लागत से ओएनजीसी, सीएसआर मद से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सीएसआर मद से 20 लाख 71 हजार नौ सौ नवासी रुपये की लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन और विधायक निधि से 5 लाख की धनराशि से किये गये कार्यों का लोकार्पण किया। यह जानकारी महाराज के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने दी।

उन्होंने राज्य सेक्टर (नाबार्ड) के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के पूर्वी नयार नदी पर मत्स्य पालन केंद्र सतपुली की सुरक्षा दीवार हेतु 2 करोड़ 74 लाख 54 हजार रुपये की बाढ़ सुरक्षा योजना, विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत ज्वाल्पा में पश्चिमी नयार नदी पर 1 करोड़ 4 लाख 57 हजार रुपये की लागत की बाढ़ सुरक्षा योजना और विकासखंड द्वारीखाल के तहत राजकीय कन्या विद्यालय सतपुली की सुरक्षा हेतु 1 करोड़ 25 लाख 64 हजार रुपये की बाढ़ सुरक्षा योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने एकेश्वर मोटर मार्ग के पिटकुल के निकट से ग्राम नौगाव के लिए 70 हजार रुपये की विधायक निधि से निर्मित संपर्क मार्ग एवं राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए सम्पर्क मार्ग का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर सरपंच पातीराम को सतपाल महाराज ने सम्मानित किया।

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जलागम विभाग द्वारा 46 लाख 12 हजार की लागत से निर्मित विकासखंड एकेश्वर के अमोठा में एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटर, अमोठा एवं सीमारखाल, एकेश्वर में 31 लाख 32 हजार रुपये की धनराशि से निर्मित 2-2 एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटरो का भी लोकार्पण किया।

लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यराज, बृजमोहन, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश शर्मा, एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवान, क्षेत्र पंचायत दीपा देवी, प्रधान प्रतिमा देवी, ग्राम प्रधान पिंकी देवी, विधानसभा प्रभारी दलबीर सिंह नेगी, परियोजना निदेशक सनातन, रमेश तिवारी एवं कैप्टन गंगा सिंह आदि उपस्थित थे।