सुरेंद्र सिंह, सुदर्शन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी

Share

गोपेश्वर :- चमोली जिले के दो नेताओं के आकस्मिक निधन पर गोपेश्वर और विकास खंड मुख्यालय पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। गोपेश्वर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह लिंगवाल के देहावसान पर कांग्रेज कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया।

शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर व उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र भारती, ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, मनीष नेगी, जिला मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, लक्ष्मण बिष्ट, दीवानसिह बिष्ट, जिला महामंत्री हरेंद्र राणा, जिला मीडिया प्रभारी रवीन्द्र नेगी, सुरेश डिमरी, संदीप नेगी, योगेंद्र बिष्ट, सूर्य प्रकाश पुरोहित, पूर्णचंद्र मैखुरी, राजेन्द्र सिंह रावत, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, प्रदेश महामंत्री विधि रितेश बगवाड़ी, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।

विकास खंड घाट मुख्यालय पर सीपीएम के संस्थापक और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुदर्शन सिंह कठैत के निधन पर घाट बाजार में शोक सभा आयोजित की गई। क्षेत्र के लोगों ने शोक सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। इसमें क्षेत्र प्रमुख भारती देवी, नंदिता रावत, सुखबीर रौतेला, खिलाप सिंह नेगी, चरण सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।