सुनील यादव ने लगाए बोर्ड कांग्रेस ने किया जमकर विरोध - सरस जनवाद

सुनील यादव ने लगाए बोर्ड कांग्रेस ने किया जमकर विरोध

Share

गाजियाबाद। पार्षद व पूर्व उपाध्यक्ष सुनील यादव द्वारा अपने वार्ड में बेहिसाब बोर्ड लगाने के मामले में कांग्रेस संगठन ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए, महापौर को ज्ञापन सौंपा है और मामले की जांच करने की मांग की है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने बताया कि पार्षद सुनील यादव द्वारा वार्ड 26 में 80 बोर्ड लगाए गए हैं। हर बोर्ड की कीमत 10 हजार है। इस हिसाब से जनता के पैसे से 8 लाख खर्च करके पार्षद ने केवल अपने प्रचार में लगा दिया। जबकि वार्ड में पार्षद के नाम काकेवल एक ही बोर्ड होता है। इसके अलावा पार्षद द्वारा खुद को नगर निगम उपाध्यक्ष भी बताया जा रहा है। जबकि वर्तमान में अभिषेक चौधरी नगर निगम उपाध्यक्ष हैं।

मनोज कौशिक ने कहा कि जब जनता पर 15 फीसदी टैक्स बढ़ोतरी का भार डाला जा रहा है, तो ऐसे में 8 लाख अपने प्रचार के लिए बोर्ड लगाने पर खर्च कर देना भ्रष्टाचार ही माना जाएगा। इसलिए इस मामले की गहनता से जांच की जाए, दोषी अधिकारियों और कार्रवाई की जाए। अगर नगर निगम इस दिशा में कदम नहीं उठाता है,तो कांग्रेस अपना विरोध दर्ज कराने के लिए मजबूर होगी। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष पंडित मनोज कौशिक, महानगर संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष बीके सिसोदिया एडवोकेट, पूर्व पार्षद सुनील चौधरी,महानगर महासचिव विकास कश्यप व सुनील शर्मा, महानगर सचिव अनिल बढ़ाना, महानगर सचिव जितेंद्र चौहान ,पार्षद दल के नेता पार्षद सत्य प्रकाश सत्तो, लेखपाल यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।