गाजियाबाद। साहिबाबाद में मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे पर खेद जताते हुए सपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी रामदुलार यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया है। उनका कहना है कि बरसों से साहिबाबाद में विधायक, सांसद, मेयर भारतीय जनता पार्टी का है। लेकिन साहिबाबाद विधानसभा में ना कोई शिक्षा के लिए बड़ा काम किया और ना स्वास्थ्य के लिए।
विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी शून्य से भी नीचे है। हिंडन नदी पर 3 साल से टूटा हुआ पुल इन से अब तक बन नहीं पाया। उन्होंने साहिबाबाद की फैक्ट्री में पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और सरकार से मांग की कि मृतक परिवारों को कम से कम 50 लाख का मुआवजा दिया जाए तथा घायलों को 10 लाख से कम मुआवजा नहीं मिलना चाहिए। यह सरकार की जिम्मेदारी है इतना बड़ा हादसा कैसे हो जाता है। जबकि शासन और प्रशासन निरीक्षण करता है।
फैक्ट्रियों की मानक की जांच होती है, अग्निशमन विभाग, पर्यावरण विभाग सर्टिफिकेट देता है। लेकिन भ्रष्टाचार और भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों के कारण इतना बड़ा हादसा साहिबाबाद में हो गया।