कमल किशोर कमांडो को नरेंद्र भारद्वाज ने बधाई

Share

दिल्ली। पुर्व सांसद कमल किशोर कमांडो को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नितिन राऊत के द्वारा बहराइच लोक सभा क्षेत्र से पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कमल किशोर कमांडो के दिल्ली स्थित आवास पर जाकर पर कमल किशोर कमांडो को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी।

नरेंद्र भारद्वाज ने कहा की कमल किशोर कमांडो के प्रदेश कार्य कार्य अध्यक्ष की नियुक्ति से उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के लोग तेजी के साथ कांग्रेस पार्टी से जुड़ेंगे क्योंकि कमल किशोर कमांडो जमीन से जुड़े कॉग्रेस कार्यकर्ता हैं जो हमेशा दलित वर्ग एवं सर्व समाज के हितों के लिए दिन-रात कार्य में लगे रहते हैं। निश्चित ही उत्तर प्रदेश के अंदर कांग्रेस पार्टी और अधिक से अधिक मजबूत होगी।