सेवा के क्षेत्र में नगर निगम आया देश में नंबर वन

Share

गाजियाबाद। मिनिस्ट्री आफ हाउसिग एंड अर्बन अफेयर्स, भारत सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट मे गाजियाबाद नगर निगम सेवाएं मुहैया करवाने में देश में अव्वल है।नगर निगम द्वारा मुहया क राई जा रही सेवाओं को देने में इंदौर भी गाजियाबादसे पांच अंक पीछे हैं। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मिनिस्ट्री आफ हाउसिग एंड अर्बन अफेयर्स,भारत सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट दो श्रेणी में है।

इनमें से पहली श्रेणी ईज आफ लिविग है, जिसके तहत देख जाता है कि नगर निगम का क्षेत्र लोगों के रहने के लिए कैसा है।जिसमें14 बिदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। इनमें नगर निगम के साथ पुलिस, विद्युत निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभाग के कार्य भी शामिल होते है। जिसमे गाजियाबाद देश में 30वें स्थान पर है। दूसरी श्रेणी म्यूनिसिपल कारपोरेशन यानी नगर निगम की परफ़ामेर्स है। ऐसे श्रेणी में नगर निगम नंबर वन पर आया है जिसने इंदौर जैसे शहर को भी पीछे छोड़ दिया।