गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन में पूर्व महानगर अध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा को असम चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए भेजने का फैसला किया है। बता दें कि अजय शर्मा का चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने का पुराना अनुभव रहा है। इससे पहले वे बिहार, गुजरात और
दिल्ली चुनावों में पार्टी के लिए सेवाएं दे चुके हैं।
अजय शर्मा का कहना है कि असम में इस बार भी भारतीय जनता पार्टी बहुमत हासिल करेगी और जन हितैषी सरकार का गठन होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री सवार्नंद सोनोवाल के कार्यों को असम की जनता ने खूब सराहा है। भाजपा राज में लोगों को भय, भूख और भ्रष्टाचार से राहत मिली है। जिसकी वजह से असम की जनता ने फिर से भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है।