गाजियाबाद। पंकज शर्मा पीएम जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के व्यापार प्रभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा अल्पसंख्यक के प्रभारी ने कहा कि देखा जाए तो अब दुनिया के देशों का भारत के प्रति नजरिया बदला है। अब भारत सांप सपेरों का देश ना होकर दुनिया के देशों को नेतृत्व देने की स्थिति में आ गया है। जल्दी ही हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने जा रही है तो समग्र विकास का पहिया तेजी से घूमने लगा है।
हमने लंबी छलांग लगाई है। कोरोना के इस दौर में दुनिया के देश निवेश की दृष्टि से भारत की और रुख कर रहे हैं। आईटी के क्षेत्र में भारतीय युवाओं का लोहा माना जा रहा है। चीन जैसी महाशक्ति को चुनौती देने में भारत सक्षम हुआ है। यह चुनौती चाहे सीमा पर हो या अन्य क्षेत्रों में। चीनी एपों पर रोक लगाकर सीधे-सीधे चीन को चुनौती दी जा चुकी है। यह सब समग्र प्रयासों का परिणाम है।