डॉ कृष्ण वीर चौधरी का समाजसेवियों ने किया भव्य अभिनंदन

Share

गाजियाबाद। भारतीय कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण वीर चौधरी को डी-लिट की मानध उपाधि से यूनिवर्सिटी आफ सेंट्रल अमेरिका बोलिविया के द्वारा सर्वोच्च उपाधि से विभूषित किया गया है। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ समाजसेवीओ द्वारा डॉक्टर कृष्ण वीर चौधरी का अभिनंदन किया। जिसमें विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान,परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल, प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव डॉ सुभाष शर्मा, राष्ट्रीय संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक अशोक भारतीय, विश्व ब्राह्मण संघ के सदस्य पंडित आलोक चंद्र शर्मा,अभिषेक गुप्ता, संयुक्त व्यापार मंडल से जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा,शरद गुप्ता,अमित वर्मा,पार्षद मनोज चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।