कांग्रेस करेगी किसान चौपालों का आयोजन

Share

गाजियाबाद। जहा एक तरह प्रियंका गाधी लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभाएं करके किसानों को कांग्रेस की तरफ लाने में लगी है। वहीं प्रदेश संगठन की तरफ से भी सभी जिलों के लिए प्रोग्राम जारी कर दिया गया। जिसमें संगठन द्वारा हर तहसील पर किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसदौरान जय जवान जय किसान नारे के साथ किसानों और आमजन को कार्यकर्ता व पदाधिकारी कांग्रेस द्वारा सरकार के दौरान किए गए कार्यो के बारे में अवगत कराएंगे, वहीं पार्टी की योजनाओं के बारे में भी बताएंगे।

कृषि कानून के विरोध में उठी किसानों की आवाज को अब कांग्रेस भी शांत होने देना नहीं चाहती, वहीं इस किसान आंदोलन के जरिए यूपी में अपनी खोई हुई जमीन पाने की कोशिश में जुटी है। इसी के चलते जहा पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी लगातार किसानों पक्ष में न सिर्फ बयान दे रही है, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान रैलियों को भी संबोधित कर रही है। उनकी सहारनपुर रैली ने भी काफी सुर्खिया बटोरी। वहीं किसानों से सीधा जुड़ने के लिए अब पार्टी ने हर जिले में संगठन को तहसील स्तर पर किसान चौपाल लगाने के आदेश दिए है।

संगठन हर तहसील के एक गांव को चुनेगा और उसमें किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय में किसान के लिए लाई गयी योजनाओं से अवगत कराएंगे।