महिला शक्ति का अटूट विश्वास हैं प्रधानमंत्री मोदी- रनिता सिंह

Share

गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा संगठन परिवार तेजी से आगे बढ़ते हुए परिवार बड़ा हो रहा है। इसी क्रम में क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद मे मातृ शक्तियों ने स्वयं ही इच्छा जाहिर की कि उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी है। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष रनिता सिंह ने 15 बहनों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर रनिता सिंह ने बताया हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और उनके कार्यों को देखते हुए आज हिंदुस्तान का हर व्यक्ति उनके मार्गदर्शन में उनके नेतृत्व में कार्य करने को उत्सुक है।

हम आभारी हैं मातृ शक्तियों की जिन्होंने हर कदम पर हमारे प्रधानमंत्री के कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया है और अपने मां भारती के मस्तक को विश्व में अग्रणी करने के लिए एवं विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित करने के लिए नारी शक्ति प्रधानमंत्री के साथ सदैव खड़ी है। इस मौके पर उषा शर्मा, नीलम सिंह,कुसुम गर्ग,अर्चना शर्मा,विनीता वर्मा,अनु अग्रवाल, सीमापुरी,डॉ निधि शर्मा,उषा सिंह, रेनू सिंह,मनु टंडन, नेहा गर्ग,अंशु चावला, आदि महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।