गाजियाबाद :- भाजपा महानगर उपाध्यक्ष इंदु जोहरी का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर बेहद धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी एवं महिला नेत्रियां मौजूद रहीं। जिन्होंने महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती जोहरी को जन्मदिन की बधाई दी।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा एक बेहद अनुशासित परिवार है। जहां परिवार के लोगों की खुशियों को भी आपस में मिलजुल कर सेलिब्रेट किया जाता है। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष इंदू जोहरी एक बेहद सशक्त एवं काबिल महिला नेता हैं जो कि पार्टी के लिए हमेशा बेहद मेहनत के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करती हैं। उनके जन्मदिन पर पूरा भाजपा परिवार उन्हें दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देता है और इश्वर से प्रार्थना करता है कि वह इसी तरह पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करती रहें। संगठन एवं क्षेत्र की जनता के साथ मिलजुलकर जनहित में कार्य को अंजाम देती रहें।
गौरतलब है कि इस मौके पर भाजपा महामंत्री पप्पू पहलवान, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री प्रीति चंद्रा राय,भाजपा कार्यालय प्रभारी दीपक राघव, भाजपा युवा नेता पंडित श्याम शर्मा, भाजपा पार्षद साक्षी नारंग, भाजपा पार्षद मीना भंडारी सहित कई महिलाएं एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।