#Ghaziabad: 15 फिट चौड़ी रंगोली बनी भाजपा में चर्चा का केंद्र

Share

गाजियाबाद। गत 5 अगस्त को अयोध्या में श्री राम मंदिर की आधारशिला रखी गई। जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल नजर आया। ऐसे में गाजियाबाद में भी भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। इसी बीच खोड़ा कॉलोनी निवासी एक भाजपा नेत्री ने 15 फीट चौड़ी रंगोली बनाकर हर्ष का इजहार किया। जिसके बाद यह रंगोली पार्टी में चर्चा का केंद्र बन गई है।

इस संबंध में भाजपा नेत्री कविता ने बताया कि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम मंदिर की आधारशिला रखी थी। जिसकी खुशी में उन्होंने तय किया कि वे अपने परिवार के साथ मिलकर जनपद की सबसे बड़ी रंगोली बनाएंगी। ऐसे उन्होंने अपनी बेटियों के साथ मिलकर अपने घर के सामने 15 फीट चौड़ी रंगोली बनाई। जिसको फूलों से भी सजाया गया। रंगोली का आकार कमल का फूल था जो कि हमारी पार्टी का अधिकारिक चिन्ह है। गौरतलब है कि इससे खूबसूरत रंगोली की चर्चा खोड़ा नगरपालिका से लेकर भाजपा महानगर कार्यालय तक है।

जहां सभी ने भाजपा नेत्री और उनके परिवार के प्रयास की प्रशंसा की है। वही इस संबंध में पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी को भी इसे शानदार कलाकृति से अवगत कराया गया है।