Ghaziabad : भाजपा कार्यालय पर गूंजा गणपति बप्पा मोरिया का जयघोष

Share

गाजियाबाद :- श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर नेहरू नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष गूंज उठा। इस मौके पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष व उनकी टीम ने गणेश आरती कर प्रसाद वितरण किया।

इस संबंध में  भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि  गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आज प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट भी जारी हुई है। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बहन सुनीता दयाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। निश्चित रूप से इस घोषणा के चलते आज के दिन की खुशी दुगनी हो गई है। वही इस मौके पर भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने कहा कि उनकी कामना है कि जल्द से जल्द कोरोनावायरस खत्म हो और गणपति बप्पा की कृपा सब पर बनी रहे।यह संकटकालीन दौर में सभी को पूजा और प्रार्थना करनी चाहिए ताकि गणपति बप्पा सबकी मनोकामनाएं पूरी करें और इस संकटकाल दौर से  हम सभी को छुटकारा मिल सके।

गौरतलब है कि इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,महामंत्री पप्पू पहलवान,  मंत्री संजीव झा, कार्यालय प्रभारी दीपक राघव, पंडित श्याम शर्मा, गांधीनगर मंडल अध्यक्ष दयानंद बंसल, मंत्री राहुल पवार, पंकज सेन, गिरीश अवस्थी आदि शामिल रहे।